उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता बिजेंद्र नरवाल ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण सर्कल फोरम की 28 अक्तूबर को सुबह 11 से 1 बजे तक स्थानीय राजीव गाँधी विद्युत भवन में बैठक आयोजित होगी। बैठक में 50 हजार रूपए से एक लाख रूपए तक बिजली बिल विवाद से संबंधित उपभोक्ता तथा बिजली के बारे में अन्य शिकायत के लिए उपभोक्ता अपनी शिकायत को फोरम के समक्ष रख सकते हैं। बैठक में बिजली चोरी से संबंधित शिकायतें फोरम द्वारा नहीं सुनी जाएंगी।